Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- क्या दोनों फिल्मों के बीच होगा बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड

फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- क्या दोनों फिल्मों के बीच होगा बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। राम गोपाल वर्मा जो अक्सर सिनेमा पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं ने 2026 में होने वाले बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश पर अपने विचार शेयर किए हैं। यश की फिल्म टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को थिएटर में रिलीज़ होने वाली हैं। फिल्ममेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मुकाबले को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा कि इस मुकाबले को नॉर्थ बनाम साउथ या बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बल्कि इसे सिनेमा के दो अलग-अलग कल्चर के बीच एक क्रूर टकराव के तौर पर देखा जाना चाहिए।

पढ़ें :- Box Office पर 'Welcome To The Jungle' का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार

राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि मेरा पक्का मानना ​​है दोनों फिल्मों के बीच मुख्य अंतर यह है कि धुरंधर दर्शकों की समझदारी का सम्मान करता है, जबकि टॉक्सिक ए फेयरीटेल र्फाूर ग्रोनअप्स उनकी समझदारी को मानता है। उन्होंने आगे कहा कि केजीएफ-2 एक लोकल फ़िल्म थी जिसका मकसद आम लोगों की बेवकूफ़ी थी, और धुरंधर का मकसद आम लोगों की समझदारी थी। उन्होने कहा कि मैं 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली दो बड़ी फ़िल्मों की बात नहीं कर रहा हूं। मैं असल में एक ऐसे पौराणिक किरदार की बात कर रहा हूं जो पहले कभी नहीं देखा गया या अनुभव नहीं किया गया, जो भारतीय सिनेमाघरों के बड़े मैदान में धमाका कर रहा है।

पढ़ें :- 'Welcome To The Jungle' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई
Advertisement