HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके…किसान आंदोलन पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके…किसान आंदोलन पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

किसानों के आंदोलन पर हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है केंद्र से मांग है। दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है। इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं। ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है। चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन का आज ये तीसरा दिन है। तीसरे दिन शंभू बॉर्डर पर स्थिति समान्य बनी हुई है और बड़ी संख्या में वहां पर किसान मौजूद हैं। गुरुवार शाम पांच बजे एक बार फिर सरकार और किसानों की बीच बातचीत होगी। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- Bharat Bandh Today : आज किसान संगठनों ने बुलाया भारत बंद, जानिए किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर

किसानों के आंदोलन पर हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है केंद्र से मांग है। दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है। इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं। ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है। चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए। पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...