1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

By विजय चौरसिया 
Updated Date

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

पढ़ें :- Prayagraj News: सवारियों से भरे टेंपो पर बालू लदा डंपर पलटा, तीन की दर्दनाक मौत

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बोले– रानी अहिल्याबाई सेवा, न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज, 27 मई ::जिला पंचायत के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मारक सभागार में सोमवार को पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, कार्य और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत की सांस्कृतिक जागरण की अग्रदूत और सनातन परंपरा की रक्षक थीं।

कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने न केवल शासन को कुशलता से संभाला, बल्कि गरीबों, असहायों और महिलाओं की सेवा को सर्वोपरि रखा।उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ समेत कई महत्वपूर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने 16 करोड़ रुपये की अपनी निजी संपत्ति से चारों धाम, सात पुरी और 12 ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण कराया। इसके साथ ही वेद विद्वानों की नियुक्ति कराई और शास्त्रों के चिंतन-मनन की समुचित व्यवस्था की।

पढ़ें :- सोनौली में बिजली कटौती से परेशान भाजपा नेता,पीएम सीएम समेत सभी बड़े नेताओं को भेजा शिकायती पत्र

केंद्रीय मंत्री ने रानी अहिल्याबाई को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने शासन में रहते हुए दहेज प्रथा पर रोक, विधवा पुनर्विवाह को नैतिक समर्थन, बिना संतान वाली विधवाओं को संपत्ति अधिकार और महिला सैन्य टुकड़ी के गठन जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने नारी शक्ति को शासन में उचित स्थान दिया और समाज सुधार की दिशा में अनुकरणीय कार्य किए।केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की परम्परा को आगे बढा रहे है।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने न्यायप्रियता की मिसाल पेश की। शिव को साक्षी मानकर शासन चलाने वाली अहिल्याबाई ने अपने पुत्र को भी दंडित करने में संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई सर्व समाज की मां थीं, इसलिए उनकी जयंती को सर्व समाज के साथ मिलकर मनाना चाहिए और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने शासन को सेवा का माध्यम बनाया और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने शासनकाल में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का नव निर्माण किया, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि अम्बरीष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पंचायत मंडल उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ अजय धर दुबे, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा, टुनटुन खान, प्रदीप कन्नौजिया, पाने लाल जायसवाल, शंकराचार्य पटेल, राजेंद्र पटेल, रमेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक दिनेश जायसवाल, हेमंत गुप्ता, विजय गौड़, टाइगर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- 'लालू जब सत्ता में आएंगे तो एके-47 से काटेंगे केक...' डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रमुख पर साधा निशाना

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...