1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2024 : दीपावली में मिट्टी के बने दीपक जलाएं , धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है

Diwali 2024 : दीपावली में मिट्टी के बने दीपक जलाएं , धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है

हर साल दीवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2024 : हर साल दीवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। दिवाली में मिट्टी के बने दीपक को जलाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर दिन को दोपहर 3:52 पर शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 1 नवंबर की शाम के वक्त 6:16 पर होगा। यानी तिथि के अनुसार दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

इस दिन गाय के घी का दीपक जलाने को आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सेहत के लिए भी अत्यंत उत्तम व लाभदायक माना जाता है।

घर के मुख्य द्वार जलाएं दीपक
दीपावली के दिन घर में लक्ष्मी जी के सामने दीपक पूरी रात जलना चाहिए। इसके अलावा घर के आंगन में दीपक जलाना चाहिए। याद रहे यह दीपक रात भर जलना चाहिए।दीपावली के दिन घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। दीपावली पर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए।

शमशान में दीपक जलाना
दीपावली के द‍िन अगर हो सके तो किसी श्मशान में दीपक जलाना चाहिए। यदि ऐसा मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। दीपावली के दिन बेल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे भगवान महादेव की कृपा मिलती है।

धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं
दीपावली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि वापस लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...