1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2024 puja samagri list : दिवाली पूजा में छूट न जाए एक भी चीज , तैयार करें दिवाली पूजा सामग्री की थाली

Diwali 2024 puja samagri list : दिवाली पूजा में छूट न जाए एक भी चीज , तैयार करें दिवाली पूजा सामग्री की थाली

महापर्व दिवाली पर्व के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे रहे है वैसे वैसे त्योहार की तैयारियों में साफ-सफाई का दौर सबसे पहले आता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2024 puja samagri list : महापर्व दिवाली पर्व के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे रहे है वैसे वैसे त्योहार की तैयारियों में साफ-सफाई का दौर सबसे पहले आता है। दीपावली को दीप मालिकाओं का त्योहार कहा जाता है। यह 5 दिन का पर्व होता है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, ये पांच पर्व लगातार आते हैं। इस दिन दीपक जलाकर लोग अंधकार को दूर करते हैं और जीवन में प्रकाश लाते हैं। यह पर्व मानव जीवन को सकारात्मकता से भर देता है। दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विधान होता है। इस साल दिवाली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। आइये जानते है दिवाली पूजन सामग्री की लिस्ट के बारे में जिससे कोई भी पूजन सामग्री छूट न जाए, तो आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

दिवाली पूजन सामग्री लिस्ट
दिवाली पूजा की सामग्री में सबसे पहले लक्ष्मी प्रतिमा शामिल करें। इसके बाद पूजा में मुख्य रूप से कलावा, गाय का दूध, दही, गंगाजल, गुड़, रोली, चावल, पान, सुपारी, कुमकुम, चंदन, सिंदूर, अबीर, गुलाल, कपूर, अगरबत्ती, नारियल, लौंग, इलायची, रूई की की बत्ती।

तांबे का कलश
इसके अलावा तांबे का कलश, कमलगट्टे की माला, जनेऊ, इत्र, पूजा की चौकी, चांदी का सिक्का, शंख, आसन, थाली, बैठने के लिए आसन आम के पत्ते भी शामिल करें।

दीपक
दिवाली पूजा में दीपक का होना भी जरूरी है इनकी संख्या आप अपनी इच्छा अनुसार रख सकती है लेकिन कम से कम 5 दीपक जरूर होने चाहिए।

भोग
इस दिन माता को भोग लगाने के लिए पंचामृत, मौसमी फल, गाय के दूध से बनी खीर, खील बताशे, गन्ना आदि भी शामिल करें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...