1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali Puja : दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें उनके प्रिय भोग, शुभ और फलदायी माना जाता है

Diwali Puja : दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें उनके प्रिय भोग, शुभ और फलदायी माना जाता है

लोक कल्याण का पर्व दिवाली प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल हिंदी पंचांग के अनुसार, दिवाली 31 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2024 : लोक कल्याण का पर्व दिवाली प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल हिंदी पंचांग के अनुसार, दिवाली 31 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है। परंपरा के अनुसार,दिवाली पर्व पर घर के हर कोने को दीपक जला कर रोशन किया जाता है।  इस दिन ​पूरे विधि विधान से मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, घरों में पकवान बनते हैं। मान्यता है कि  दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

खीर
मां लक्ष्मी के प्रिय पकवानों में खीर (Kheer) शामिल है। खीर का भोग लगाना इस दिन अत्यधिक शुभ माना जाता है।. कहते हैं दिवाली पर खीर का भोग लगाने पर शुक्र मजबूत होता है और जीवन में भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पंचामृत
पूजा करते हुए मां लक्ष्मी को पंचामृत का भोग लगाया जा सकता है। मां लक्ष्मी को भोग में पंचामृत प्रिय होता है।. इससे घर में धन का आगमन भी होता है। साथ ही, प्रसाद के रूप में सभी को पंचामृत अर्पित किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...