1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में डीएम और एमसीएच के पाठ्यक्रम होंगे प्रारंभ : राजेन्द्र शुक्ल

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में डीएम और एमसीएच के पाठ्यक्रम होंगे प्रारंभ : राजेन्द्र शुक्ल

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल (Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh Rajendra Shukla) ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Super  Specialty Hospital Rewa) विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। अल्प समय में ही इस अस्पताल की अपनी पहचान बन गई है। यहां पदस्थ चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज किया है।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल : मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल (Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh Rajendra Shukla) ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Super  Specialty Hospital Rewa) विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। अल्प समय में ही इस अस्पताल की अपनी पहचान बन गई है। यहां पदस्थ चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज किया है। इसे और बेहतर बनाने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों सहित सहयोगी स्टाफ के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया सतत जारी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि वॉकइन माध्यम से पदों की पूर्ति की कार्यवाही कराएं। उप मुख्यमंत्री ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, टूट की आशंका के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटा हाईकमान, प्रियंका ने संभाली कमान

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाईपास सर्जरी के संबंध में डॉक्टर्स व सहयोगी स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित बाईपास किए जाएं। इसके लिए यदि बाहर से एनेस्थेटिक विशेषज्ञ व अन्य सहयोगी स्टाफ को बुलाया जाए तो उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम शीघ्र ही प्रारंभ होंगे जिससे यहाँ अध्ययन करने वाले चिकित्सकों की सुविधाएं भी अस्पताल को मिलने लगेंगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों के पदोन्नति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण चल रहा है। इसे और गति देते हुए निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर यूनिट की स्थापना विन्ध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसका निर्माण कार्य भी प्रगति में है।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- ओम बिरला ने बोला जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच रिपोर्ट मानसून सत्र में होगी पेश, इस्तीफे के बाद भी कार्रवाई पर बना सस्पेंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...