1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj DM ने ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं के साथ कि बैठक,शत प्रतिशत मतदान करने कि अपील की

Maharajganj DM ने ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं के साथ कि बैठक,शत प्रतिशत मतदान करने कि अपील की

DM ने ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं के साथ कि बैठक, शत प्रतिशत मतदान करने कि अपील की

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं वहीं प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर अलग-अलग तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है. आज इसी के तहत महराजगंज जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने थर्ड जेंडर और बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि चुनाव सबकी भागीदारी से ही सही मायने में पूरा होता है और चुकी आप लोग भी समाज व लोकतंत्र के प्रमुख हितधारक हैं. इसलिए आपका चुनाव में मतदान करना लोकतंत्र की सफलता के लिए बेहद आम है ।

डीएम अनुनय झा ने कहा कि 01 जून को निर्धारित चुनाव में अपना वोट अवश्य दें और अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी ट्रांसजेंडर मतदाता और किसी साथी का वोटर कार्ड नहीं बना है, तो यहां नोट करा दें। प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर वोटर कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी बीएलओ को अगले 10 दिनों में ट्रांसजेंडर सहित वंचित वर्ग के छूटे हुए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा शत-प्रतिशत वोटिंग को सुनिश्चित करना है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...