1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज बिना छाता व रेनकोट के घर से न निकलें… लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

आज बिना छाता व रेनकोट के घर से न निकलें… लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Uttar Pradesh Heavy Rain Alert: लखनऊ समेत उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। जिसके बाद आज रविवार को राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, रविवार को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Uttar Pradesh Heavy Rain Alert: लखनऊ समेत उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। जिसके बाद आज रविवार को राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, रविवार को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मानसून द्रोणी उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा गहन दाब बनने की वजह से उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही चित्रकूट,मुजफ्फरनगर, कौशांबी, रामपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, और आसपास के इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। इसके साथ ही बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...