अगर होंठ बदरंग और फटे हुए हो तो चेहरा और मेकअप दोनो ही खराब लगते है। इसलिए अगर लिपस्टिक लगाने से पहले अगर लिप बाम लगा लेंगी तो लिप्स सॉफ्ट और खूबसूरत रहेंगे। क्योंकि रुखे सूखे लिप्स फटने लगते है और इनमें दर्द भी होने लगता है। या पपड़ी जैसी जमने लगती है।
पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
लिप बाम लगाने से होंठ हाइड्रेट होते है। इनमें नमी बनी रहती है। जिससे होंठ फटते नहीं है।साथ ही लिपस्टिक देर तक लगी रहती है। लिपस्टिक लगाने के बाद कुछ लोगो के होंठ रुखे होने लगते है या पपड़ी जैसे दिखने लगते है। लिपस्टिक लगाने से पहले लिपबाम लगाने से ऐसा नहीं होगा। साथ ही लिपस्टिक से होने वाले इंफेक्शन भी दूर होता है।
अगर आपके होंठ जल्दी फटने लगते है तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिपबाम जरुर लगाएं। लिपबाम लगाने से पांच मिनट बाद लिपस्टिक लगाना चाहिए। अगर आप मैट लिपस्टिक का यूज करती हैं तो लिपबाम न लगाएं। लिपबाम लगाने से लिपस्टिक कम समय तक रहेगी।
लिप बाम हमेशा रात में सोने से पहले लगाए। इससे होंठ हमेशा सॉफ्ट और खूबसूरत रहेंगे।