1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dombivli Boiler Blast : हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, देखें घटना का CCTV फुटेज

Dombivli Boiler Blast : हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, देखें घटना का CCTV फुटेज

Dombivli Boiler Blast : महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने (Dombivli Boiler Blast)  से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। घटना एमआईडीसी (MIDC) इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

By santosh singh 
Updated Date

Dombivli Boiler Blast : महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने (Dombivli Boiler Blast)  से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। घटना एमआईडीसी (MIDC) इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हादसे के एक दिन बाद घटना के वक्त के कुछ सीसीटीवी वीडियो (CCTV Footage) सामने आए हैं। वीडियो में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- Farrukhabad News : पांचाल घाट पर एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़ियों गंगा में डूबने से मौत, एनडीआरफ व गोताखोर तलाश में जुटे

यह है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट (Dombivli Boiler Blast) मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने कहा कि यहां कोई औद्योगिक सुरक्षा विभाग (Industrial Safety Department) नहीं है। ऐसी फैक्ट्री यहां आवासीय क्षेत्र के पास होनी ही नहीं चाहिए थी। यह सबसे बड़ा अपराध है। एक तकनीकी व्यक्ति को वहां होना चाहिए थी। सामान्य श्रमिक या मजदूर रिएक्टर को संभाल नहीं सकता है। विस्फोट के लिए इस फैक्ट्री का प्रबंधन जिम्मेदार है। इलाके में करीब 450 फैक्ट्रियां हैं। यह पहली घटना नहीं है, 2016 के बाद से इस औद्योगिक क्षेत्र में यह ऐसी पांचवीं या छठी दुर्घटना है।

पढ़ें :- नई व्यवस्था से उचित दर विक्रेताओं के पारिश्रमिक में पारदर्शिता, प्रक्रिया में सुगमता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रभावशीलता को और मजबूती मिलेगी: सीएम योगी

कूलिंग ऑपरेशन जारी है

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के अग्निशमन अधिकारी दत्तात्रेय शेल्के (Fire Officer Dattatreya Shelke) ने बताया कि फैक्ट्री के ठीक बगल में एक पेंट कंपनी है। वहां अभी भी थोड़ी आग लगी है। पेंट कंपनी के साथ-साथ घटनास्थल में भी कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आज सुबह तीन और शव बरामद किए गए। अब मरने वालों की कुल संख्या 10 हो गई है। मामले में एनडीआरएफ (NDRF) के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे (Assistant Commandant Sarang Kurve) ने बताया कि आग नियंत्रण में है। फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

काफी दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं थीं। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी यासीन ताडवी (Disaster Management Department official Yasin Tadvi) ने बताया था कि दोपहर करीब 1.40 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद आसपास की तीन फैक्टरियों में भी आग फैल गई थी। काफी दूर से धुएं और आग का गुबार देखा जा सकता था।

आठ लोग निलंबित : देवेंद्र फड़णवीस

पढ़ें :- राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री शिंदे के अलावा, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने भी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मामले में आठ लोगों को निलंबित किया गया है। फड़णवीस ने लिखा था कि एनडीआरएफ (NDRF) , टीडीआरएफ(TDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...