नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के लोग चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का काफी इस्तेमाल करते हैं। देश में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का यूज करते हैं। इस मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बीते कुछ सालों में काफी तेजी से नए-नए फीचर्स पेश किए हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर भी कई अपडेट जारी किए हैं। हालांकि, कई बार कुछ यूजर्स का व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो जाता है। सोशल मीडिया कंपनी की तरफ से अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, चलिए बतातें हैं आगे इस खबर में।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
व्हाट्सएप का अवैध इस्तेमाल
व्हाट्सएप अकाउंट प्रतिबंधित किए जाने का पहला कारण हो सकता है कि यूजर्स थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें व्हाट्सएप डेल्टा, व्हाट्सएप प्लस, जीबी व्हाट्सएप आदि। इन सभी एप्स के जरिए संचार करने की अनुमति व्हाट्सएप नहीं देता है। इसके पीछे का कारण है यूजर्स की प्राइवेसी। अगर आप अवैध व्हाट्सएप एप का प्रयोग करते हैं तो फिर ऐसी स्थिति में अकाउंट को बैन किया जा सकता है।
गलत उपयोग
व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने के पीछे एक वजह ये भी हो सकती है कि अगर आप किसी और की जानकारी के साथ एक फर्जी अकाउंट क्रिएट करते हैं और उसका यूज करते हैं तो फिर कंपनी आपके खाते को बैन कर सकती है। व्हाट्सएप इस कंडीशन में हमेशा के लिए आपका खाता बैन कर सकता है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
व्हाट्सएप प्लेटफॉ़र्म नियमों का उल्लंघन
अगर आप किसी व्यक्ति को काफी ज्यादा संख्या में मैसेज करते हैं, जो कि आपके फोन नंबर की लिस्ट में भी नहीं है तो भी आपका खाता बैन किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉ़र्म के नियमों और शर्तों के मुताबिक आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। कंपनी ऑटो मैसेज को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठा सकती है।
फेक और स्पैम मैसेज
अगर आपका व्हाट्सएप नंबर कई यूजर्स की तरफ से रिपोर्ट और ब्लॉक किया गया है तो व्हाट्सएप आपके नंबर को अपनी खास सूची में डाल देता है। ऐसा लगातार होने पर कंपनी आपके अकाउंट को फेक और स्पैम मैसेज भेजने वाला मानकर हमेशा के लिए बैन कर सकती है।
गलत गतिविधि में शामिल होने पर
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
व्हाट्सएप अकाउंट से आप अगर किसी को अवैध मैसेज, अश्लील कंटेंट, धमकीभरा मैसेज या किसी भी तरह का गलत काम करते हैं, जो कि कंपनी के नियमों के खिलाफ हैं तो आपका नंबर बैन किया जा सकता है।