Festive Season Fraud Alert: दिवाली का पर्व इस साल 31 अक्टूबर मनाया जाएगा, जिसकी रौनक अभी से बाज़ारों में दिखने लगी है। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को लुभाने के लिए फ़ेस्टिव सेल में एक से बढ़कर एक डिस्काउंट पेश कर रहे हैं। जहां से आप सस्ती कीमतों पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड का बड़ा खतरा रहता है। ऐसे में ग्राहकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, फेस्टिव सीजन के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी के मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें ठग भोलेभाले लोगों को फेक वेबसाइट और ऐप के जरिये ज्यादा छूट, बाय वन गेट वन फ्री, कूपन और रिवार्ड का लालच देकर पैसे ऐंठने का तरीका आजमाते हैं। इसके अलावा, ज्यादा डिस्काउंट के नाम पर लोगों को घटिया क्वालिटी का डिलीवर किया जाता है। इन सब चीजों से बचने के लिए यूजर्स को कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. ऐप या वेबसाइट से शॉपिंग करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर कर लें। कोशिश करें कि अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी भरोसेमंद साइट पर शॉपिंग करें।
2. सोशल मीडिया पर दिखाए गए विज्ञापन पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें या किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक करने से बचें।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
3. सिर्फ रिव्यू पढ़कर क्वालिटी का अंदाजा न लगाएं, यह रिस्की हो सकता है। कुछ प्रोडक्ट पर फेक रिव्यू यानी पेड भी होते हैं। इसलिए हमेशा किसी भी चीज के नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही तरह के रिव्यू होना जरूरी है।
4. खरीदारी करने से पहले टर्म एंड कंडीशन और वारंटी पॉलिसी को बारीकी से पढ़ें।
5. प्रयास करें कि कोई सामान आया है तो उसके बॉक्स को डिलीवरी ब्वॉय के सामने ही खोलकर चेक कर लें।
6. फ्रॉड का अंदेशा हो तो इसकी शिकायत साइबर थाने में करें।
7. किसी भी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत https://consumerhelpline.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं।