Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Trick to apply liquid lipstick: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, फॉलो करें ये टिप्स

Trick to apply liquid lipstick: लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, फॉलो करें ये टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लिपस्टिक साधारण से चेहरे को भी बेहद खास बना देती है। चेहरे को सुंदर बनाने में मदद करता है।लिक्विड मैट लिपस्टिक का आजकल खूब ट्रेंड है। इसे लगाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। नहीं तो मनचाहा कलर और शेड नहीं मिलता। अगर आप लिक्विड मैट लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके खूबसूरत लुक पा सकती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

लिक्विड लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होंठो को प्रिपेयर करना जरुरी होता है। भले ही ये लिपस्टिक लिक्विड रहती है लेकिन ड्राई होठो पर लगाने से लिपस्टिक की स्मूद फिनिश नही आती है। इसलिए होठो पर पहले लिप बाम को लगाने के बाद लिपस्टिक लगाएं।

लिपस्टिक लगाने के लिए जब भी ब्रश को निकाले तो शीशी के किनारों पर लिपस्टिक को अच्छी तरह से पोछ दें। क्योंकि ब्रश पर काफी अधिक लिपस्टिक होती है जिसे डायरेक्ट होठो पर लगाने से अधिक लग जाएगी। इसलिए पहले ब्रश से एक्स्ट्रा लिपस्टिक हटा दें। फिर होठो पर अप्लाई करें।

लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद कई महिलाएं दोनो होठो को आपस मिक्स कर देते है। ऐसा करने से एक लाइन सी क्रिएट हो जाती है और स्मूद लुक नही आता। इसलिए दोनो होंठ पर बराबर लगाएं और मिक्स करने से बचें।

लिक्वविड लिपस्टिक के एक कोट लगाने के बाद ड्राई होने का इंतजार करें। फिर दूसरा कोट लगाएं। इससे न केवल परफेक्ट फिनिश मिलती है बल्कि लिपस्टिक का सही शेड भी आता है। लंबे समय तक रहता है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Advertisement