1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dr. Dharam Singh Saini jeevan parichay : पहले माया और अब योगी मंत्रिमंडल में हैं मंत्री, लगातार चौथी बार बने विधायक

Dr. Dharam Singh Saini jeevan parichay : पहले माया और अब योगी मंत्रिमंडल में हैं मंत्री, लगातार चौथी बार बने विधायक

Dr. Dharam Singh Saini jeevan parichay : यूपी (UP) के सहारनपुर जिले (Saharanpur District) में नकुड विधानसभा सीट (Nakur Assembly Seat) से डॉक्टर धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) ने 17वीं विधानसभा चुनाव (17th Assembly Election) में बसपा छोड़कर भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथी बार विधायक बने। डॉक्टर धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini)  ने कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार इमरान मसूद (Imran Masood) को 4057 वोट से हराया नकुड विधानसभा (Nakur Assembly Seat) से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

नकुड विधानसभा (Nakur Assembly) से भाजपा विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी का जन्म 4 अप्रैल 1961 को सहारनपुर के सोना गांव में हुआ था। इनके परिवार में पत्नी साधना सैनी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। धर्म सिंह सैनी पेशे से आयुर्वेदिक फिजीशियन व राजनीतिक व्यक्ति हैं। डॉक्टर सैनी लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 14वीं और 15वीं विधानसभा के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के सरसावा विधानसभा क्षेत्र  (Sarsawa Assembly Seat) का प्रतिनिधित्व किया है। 15वीं विधानसभा के दौरान वे प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। इस बार उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया और उन्हें आयुष, राहत और पुनर्वास मंत्रालय मिला है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- डॉ. धर्मसिंह सैनी
निर्वाचन क्षेत्र – 2, नकुड़ विधानसभा सीट
जिला – सहारनपुर
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- स्व. डॉ. लाल सिंह सैनी
जन्‍म तिथि- 04 अप्रैल, 1961
जन्‍म स्थान- ग्राम- सोना (सहारनपुर)
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (सैनी)
शिक्षा- बीए, एमए
विवाह तिथि- 26 जनवरी, 1981
पत्‍नी का नाम- साधना सैनी
सन्तान- तीन पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि, चिकित्सा
मुख्यावास-ग्राम- सोना, पोस्ट- हरौड़ा, जिला- सहारनपुर

राजनीतिक योगदान
2002, फरवरी चौदहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
2003- 2004 सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति
2005- 2006 सदस्य, याचिका समिति
2007 अप्रैल- मई पन्द्रहवीं विधान सभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित
2007 मई- मार्च 2012 मंत्री, बेसिक शिक्षा ( मायावती मंत्रिमण्डल)
2012- 2013 सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल
2012, मार्च सोलहवीं विधान सभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित
2012- 2016 सभापति, लोक लेखा समिति
2017, मार्च सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य चौथी बार निर्वाचित
2017, मार्च राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास (योगी आदित्यनाथ मंत्रिमण्डल)

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...