Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी, मिलेंगे ये 10 अचूक फायदे

सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी, मिलेंगे ये 10 अचूक फायदे

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अजवाइन औषधीय गुणों का भंडार है। इसी वजह से रसोईघर के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर रखने में मदद करता है। अगर अजवाइन का पानी रोज सुबह खाली पेट पि‍या जाए तो यह पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

पढ़ें :- Stuffed Ridge gourd Recipe: लंच या डिनर में इस तरह से बनाएं भरवां तोरई, बच्चे और बड़े सभी को आएगी खूब पसंद

1. इसे रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

2. दिल की बीमारियों से बचने के लिए यह एक कारगार औषधि‍ है।

3. मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह काफी लाभदायक हैं। अगर आप रोजाना सुबह इसका पानी पीते हैं तो दांतो का दर्द और मुंह की बदबू की प्रॉब्लम दूर होती है।

4. यह पेट की बीमारियों को दूर करता है और कब्ज से भी राहत देता है। यह खाना जल्दी पचाने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- benefits of applying potato juice: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है आलू, रस लगाने से टैनिंग से मिलता है छुटकारा

5. इससे रोजाना पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे दिन में दो बार पीने से डायरिया जैसी बीमारियां दूर होती हैं।

6. यह सर्दी और कफ की प्रॉब्लम दूर करता है और इसे पीने से अस्थमा का खतरा भी टलता है।

7. अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी दूर जाएगी।

8. सिरदर्द होना एक आम समस्या है लेकिन अगर आप हमेशा ही इससे दो-चार होते हैं तो एक कप अजवाइन का पानी पीने से सिरदर्द में राहत मिलती है।

9. अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

पढ़ें :- BHU Research : अब कोवैक्सिन से साइड इफेक्ट्स का दावा, स्टडी में सांस का इन्फेक्शन और ब्लड क्लॉटिंग के मामले दिखे

10. आजकल की लाइफस्टाइल में नींद न आना एक आम समस्या बनती जा रही है। अगर आप भी नींद न आने से परेशान हैं तो रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पीने से नींद अच्छी आती है।

Advertisement