1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. benefits of applying potato juice: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है आलू, रस लगाने से टैनिंग से मिलता है छुटकारा

benefits of applying potato juice: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है आलू, रस लगाने से टैनिंग से मिलता है छुटकारा

सब्जियों का राजा आलू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। आलू में कैटेकोलाज एंजाइम पाया जाता है, जो स्किन के काले धब्बों और हाइपरपिंग्मेंटेशन को कम करने में हेल्प कर सकता है। नियमित आलू का रस लगाने से रंगत निखरती और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of potato: सब्जियों का राजा आलू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। आलू में कैटेकोलाज एंजाइम पाया जाता है, जो स्किन के काले धब्बों और हाइपरपिंग्मेंटेशन को कम करने में हेल्प कर सकता है। नियमित आलू का रस लगाने से रंगत निखरती और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

अगर स्किन पर बहुत बुरी तरह से टैनिंग (tanning) हो गई है तो इस जगह पर आलू को कद्दू कस करके इसका रस निकाल लें और लगा कर पंद्रह से बीस मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

इसके अलावा अगर किसी को सनबर्न, रैश या रेडनेस औऱ सूजन है तो आलू का रस लगाने से राहत मिलेगी। आलू विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन में एजिंग का कारण बनने वाली फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हेल्प करता है। आलू को खाना या आलू को लगाने से स्किन जवान बनी रहती है।

इसे लगाने के लिए एक आलू को छिलकर धो लें। फिर कद्दूकस कर लें। इसमें से रस निकाल कर टैन वाली जगह लगा लें। पंद्रह मिनट के बाद धो सें। आप आलू के रस में शहद या फिर नींबू मिलाकर भी लगा सकते है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...