Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, हैवान की तरह नोचा-घसीटा, KGMU धर्मांतरण केस में एसटीएफ की जांच में बड़े खुलासे

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, हैवान की तरह नोचा-घसीटा, KGMU धर्मांतरण केस में एसटीएफ की जांच में बड़े खुलासे

By Kalpna Pandey 
Updated Date

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में एक महिला डॉक्टर के बयान ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। आगरा की रहने वाली हिंदू महिला डॉक्टर ने एसटीएफ के सामने आरोपी डॉक्टर रमीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, मेडिकल की पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे कथित शोषण और धमकियों में बदल गई। महिला डॉक्टर ने करीब 13 साल तक प्रताड़ित किए जाने का दावा किया है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने उगला राज,जांच में सामने आ रहे नए पहलू

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने बताया कि वर्ष 2012 में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान रमीज से उसकी मुलाकात हुई थी। कॉलेज के एक कार्यक्रम में दोनों एक ही डांस ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती बढ़ने लगी। पीड़िता का आरोप है कि रमीज ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान वीडियो भी बनाया गया, जिसका इस्तेमाल बाद में उसे धमकाने के लिए किया गया।

महिला डॉक्टर के मुताबिक, वर्ष 2014 में दिल्ली के एम्स में आयोजित पल्स फेस्टिवल के दौरान भी रमीज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का दावा है कि आरोपी वीडियो अपने दोस्तों को दिखाता था और विरोध करने पर उसे वायरल करने की धमकी देता था।

गर्भपात कराने और मारपीट का आरोप

पीड़िता ने एसटीएफ को बताया कि वर्ष 2016 में गर्भवती होने पर रमीज उसे आगरा के एक अस्पताल में ले गया, जहां दवा देकर गर्भपात कराया गया। महिला डॉक्टर के अनुसार, वर्ष 2023 में रमीज लखनऊ आ गया और उसे भी यहां बुला लिया। आरोप है कि शीश महल स्थित फ्लैट में उसे रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पीलीभीत में रमीज और उसके माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने एसटीएफ के अफसरों को बताया कि वह शाकाहारी है। पीलीभीत में रमीज और उसके माता-पिता ने मटन बनाने को कहा। उसे नॉनवेज देखकर उल्टियां होती थीं इसलिए मटन बनाने से मना कर दिया। रमीज गुस्सा गया और हैवानों जैसा बर्ताव किया। लात-घूसों से पीटा, फर्श पर पैर पकड़ककर घसीटा, इसके बाद दीवार पर सिर दे मारा। इससे वह काफी घायल भी हो गई थी।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा,'देश में चोरी की सरकार'

वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने का दावा

महिला डॉक्टर का आरोप है कि जब उसके परिवार ने आगरा में उसकी शादी तय करने की कोशिश की, तो रमीज ने कथित अश्लील वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता के मुताबिक, उसके माता-पिता को भी धमकियां दी गईं। लखनऊ के फ्लैट में उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और घरेलू काम करवाए गए। वो टॉयलेट की सीट साफ करवाते और घर पर पोछा मरवाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। फिलहाल, एसटीएफ इस मामले में आरोपों और संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

Advertisement