1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. DSSSB Recruitment: DSSSB ने 990 पदों पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

DSSSB Recruitment: DSSSB ने 990 पदों पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट व फैमिली कोर्ट्स में 990 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

DSSSB Recruitment: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट व फैमिली कोर्ट्स में 990 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और 40 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइंपिंग की स्पीड।
  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए शॉर्टहैंड की न्यूनतम स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट।

आयु सीमा 

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (जैसे SC, ST, OBC, दिव्यांग, आदि) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस 

  • फीस 100 रुपए है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व कर्मचारी और महिलाओं के लिए आवेदन नि:शुल्क है।

सैलरी 

पद के अनुसार 29,200 – 1,51,100 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन  

ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं। यहां Click For New Registration पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकाल कर रख लें।

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...