1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्टाफ नहीं रहने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं आता एक भी मरीज…दयनीय स्थिति देखकर डॉ. प्रियंका मौर्य ने दिए कई निर्देश

स्टाफ नहीं रहने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं आता एक भी मरीज…दयनीय स्थिति देखकर डॉ. प्रियंका मौर्य ने दिए कई निर्देश

आजमगढ़ में प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्थिति को देखकर वो दंग रह गईं। दरअसल, वहां पर स्टाफ नहीं रहने के कारण एक भी मरीज आता ही नहीं था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने इन दिनों लगातार अस्पतालों का दौरा कर रही हैं। इस दौरान वो वहां लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश देती हैं। साथ ही सरकार की मंशा के अनुसार हर मरीज को सुगम इलाज मिले इस बात पर जोर देती हैं।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

इसी क्रम में आजमगढ़ में प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्थिति को देखकर वो दंग रह गईं। दरअसल, वहां पर स्टाफ नहीं रहने के कारण एक भी मरीज आता ही नहीं था।

डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, आजमगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम जमीन फरेन्दा, विकासखंड बिलरियागंज, स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बहुत ही दयनीय स्थिति में पाया गया यह स्वास्थ्य केंद्र। आधे से ज्यादा स्टाफ नदारत थे। एक भी मरीज नहीं आता था क्योंकि स्टाफ रहता ही नहीं है। इस निरीक्षण में पाई गई कमियों पर उचित कार्यवाही करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आजमगढ़ जिलाधिकारी जी को निर्देश दिए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...