1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार के प्रयासों से पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है, बुलंदशहर में बोले पीएम मोदी

सरकार के प्रयासों से पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है, बुलंदशहर में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपी के बुलंदशहर पहुंचे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास…जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा, आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

पीएम मोदी ने कहा, इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है।

इसके साथ कहा, अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, पहले लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने और समाज में बंटवारे का रास्ता उनके लिए सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम था। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। डबल इंजन सरकार का निरंतर प्रयास है कि गरीब और किसान का जीवन आसान हो। मैं योगी जी की सरकार को बधाई दूंगा कि उन्होंने नए पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य और बढ़ा दिया है।

साथ ही कहा, गन्ना किसान हों, गेहूं या धान किसान हों, सभी किसानों को पहले अपने ही उपज का पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन हमारी सरकार किसानों को इस परिस्थिति से बाहर निकाल रही है। हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि मंडी में अनाज बेचने पर किसान का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में जाना चाहिए।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

पीएम मोदी ने कहा, दुनिया में आज जो यूरिया की बोरी 3000 रुपए में मिल रही है, वही भारत के किसानों को 300 रुपए से भी कम में मिल रही है। यही नहीं, हमने नैनो यूरिया भी बनाया है, जिससे किसानों की लागत कम होगी। हमारी सरकार ने करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए हैं। हमारी सरकार ने भंडारण की सुविधा के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना शुरू की है। इसके तहत पूरे देश में कोल्ड स्टोरेज भंडारण के नेटवर्क तैयार किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि खेती-किसानी को तकनीकी रुप से जोड़ा जाए। केंद्र सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...