Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली…’ कांग्रेस चीफ खरगे ने मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली…’ कांग्रेस चीफ खरगे ने मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

By Abhimanyu 
Updated Date

Parvesh Verma Slap Incident : दिल्ली में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक उस वक्त थप्पड़ जड़ दिया, जब वह निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर उनके सामने सवाल का रहा था। अब इस मुद्दे को लेकर देश की सियासत गरमा गयी है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इस घटना को लेकर प्रवेश वर्मा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि BJP-RSS वाले केवल नीतियों से ही लोकतंत्र नहीं कुचल रहे, अब लाठी-डंडे तान कर जनता पर सीधे प्रहार कर रहे हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

कांग्रेस नेता खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! मोदी जी की भाजपा, लोगों के सवालों से इतना घबरा गई है कि “नाराज़ फूफा”, “दिमाग़ी नक्सल” और “आंदोलनजीवी” जैसे अपशब्द भी अब फीके पड़ रहे हैं। तानाशाह BJP-RSS सीधे Violence पर उतारू है। दिल्ली के मंत्री युवा को थप्पड़ मार रहे हैं। अमित शाह की निगरानी में जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ। उससे पहले किसानों को मोदी मंत्री पुत्र ने गाड़ी से कुचला। केंद्रीय मंत्री ने “गोली मारो, ___ कहा ” किसान आंदोलन में रबर बुलेट चली, 750 किसानों की जान गई। गुजरात के ऊना में दलितों पर कोड़े बरसाए, पर न्याय अब तक नहीं मिला।”

उन्होंने आगे कहा, “सत्ता का अहंकार जब चरम पर होता है तो जनता का सार्वजनिक दमन और अपमान आदत बन जाती है। BJP-RSS वाले केवल नीतियों से ही लोकतंत्र नहीं कुचल रहे, अब लाठी-डंडे तान कर जनता पर सीधे प्रहार कर रहे हैं।” इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस थप्पड़ कांड पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह? वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था। ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है।”

राहुल ने आगे लिखा, “सड़क पर सवाल पूछो – थप्पड़। पेपर लीक पर सवाल पूछो – लाठी। संसद में सवाल पूछो – माइक बंद। ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही ख़रीदती है – सिर्फ़ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी। जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रज़ामंदी नहीं चाहिए – आपकी ख़ामोशी और अंधभक्ति चाहिए।”

पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
Advertisement