1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने मंत्री कैलाश गहलोत को भेजा समन

शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने मंत्री कैलाश गहलोत को भेजा समन

ED sent summons to Kailash Gehlot : कथित शराब नीति घोटाला केस में दिल्ली के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) को समन भेजा है। ईडी ने गहलोत को पूछताछ के लिए आज यानी शनिवार को बुलाया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कहना है कि कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था और ये मसौदा साउथ के ग्रुप को लीक किया गया था। साथ ही आप नेता पर साउथ के शराब कारोबारी विजय नायर को अपना सरकारी आवास भी देने का आरोप है। इस मामले में दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जांच एजेंसियां पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गहलोत सीएम के करीबी माने जाते हैं।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल ही में  ‘इंडिया विद केजरीवाल’ टैगलाइन के साथ केजरीवाल का एक पोस्टर साझा किया था। कैलाश गहलोत ने लिखा, ‘पूरा देश दिल्ली के बेटे के साथ खड़ा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केजरीवाल के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं। देश की राजनीति बदलने वाले कट्टर देशभक्त को देश की जनता अकेला नहीं छोड़ेगी।’

बता दें कि ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...