1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Eid al-Adha : लखनऊ में 17 जून को बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक डाइवर्जन

Eid al-Adha : लखनऊ में 17 जून को बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक डाइवर्जन

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन 17 जून सोमवार को लखनऊ में कई रास्ते बंद रहेंगे। जिन रास्तों पर नमाज अदा (Namaz Ada) की जाएगी उन रास्तों पर यातायात डाइवर्जन (Traffic Diversion) लागू कर दिया गया है। सोमवार को सुबह 06:00 बजे से नमाज अदा (Namaz Ada) की जायेगी। जब तक नमाज पूरी नहीं हो जाती तब तक रास्ते बंद रहेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन 17 जून सोमवार को लखनऊ में कई रास्ते बंद रहेंगे। जिन रास्तों पर नमाज अदा (Namaz Ada) की जाएगी उन रास्तों पर यातायात डाइवर्जन (Traffic Diversion) लागू कर दिया गया है। सोमवार को सुबह 06:00 बजे से नमाज अदा (Namaz Ada) की जायेगी। जब तक नमाज पूरी नहीं हो जाती तब तक रास्ते बंद रहेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यहां बदला रहेगा यातायात

-सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला यातायात डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से कोई भी यातायात पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाने दिया जायेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं0 8 निरालानगर से आईटी की ओर होकर जा सकेगा।

– पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर की नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्का पुल से होकर जा सकेगा।

– हरदोई रोड और बालागंज चौराहा से आने वाला यातायात बडे़ वाहन और रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जा सकेगा, यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जा सकेगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

– कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घण्टाघर होकर बड़ा इमामबाडा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा या नया पक्का पुल होकर जाएगा।

-घण्टाघर और नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहा की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर तिराहा या नया पक्का पुल होकर जा सकेगा।

-चौक चौराहे की तरफ से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा और मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा होकर जा सकेगा।

– मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे से सामान्य यातायात फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेगा।

– शाहमीना (कन्वेशन सेन्टर) तिराहे से सामान्य यातायात पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

– डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया अलीगंज होकर जा सकेगा।

-शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगीं, बल्कि शाहमीना तिराहे से बॉयें मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

– एवररेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन और कार्मिशियल वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन मवैया ओवरब्रिज और लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम् होकर जा सकेंगे।

-मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के नमाजियों के अतिक्ति किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह वाहन राजाजीपुरम या एवररेडी तिराहा, मवैया होकर जा सकेगा।

– बुलाकी अड्डा तिराहे से सामान्य यातायात लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, बल्कि यह वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम या मिल एरिया, एवररेडी तिराहा, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगा।

– लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नामाजियों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवररेडी, मवैया या तुलसीदास मार्ग, बाजारखाला होकर जा सकेगा।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

– नाका से ऐशबाग ईदगाह की ओर नामाजियों के वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल और नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे।

-यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नामाजियों के वाहनों के अतिरिक्त सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह वाहन रकाबगंज पुल या नक्खास होकर जा सकेगा।

-यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात केवल नमाजियों को छोड़कर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर होकर जा सकेंगे।

– रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/यहियागंज नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नाका/मेडिकल कालेज होकर जा सकेंगे।

– ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर, राजेन्द्र नगर होकर जा सकेगा।

– राजेन्द्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मोतीनगर होते हुए अपने जा सकेगा।

– बाबूलाल हलवाई और मास्टर कन्हैया लाल रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा से दाहिने और बांये मोड़ दिया जायेगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

– रस्तोगी इण्टर कालेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की ओर से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर जा सकेगा।

– पीली कालोनी (शहीद उधम सिंह द्वार) तिराहा से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात ऐशबाग ईदगाह के पीछे से होकर जा सकेगा।

– एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा या ऐशबाग ईदगाह के पीछे से होकर जाएगा।

– ऐशबाग ईदगाह तिराहे से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज और पुल के नीचे से होकर जा सकेगा। दिक्कत होने पर आप ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर कॉल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...