Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Eid Ul Adha 2024: बकरीद के मौके पर मेहमानों को सर्व करें खास नारियल और लीची से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

Eid Ul Adha 2024: बकरीद के मौके पर मेहमानों को सर्व करें खास नारियल और लीची से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज बकरीद के मौके अपने घर में आने वाले मेहमानों को तरह तरह के लजीज पकवान से पहले रिफ्रशिंग ड्रिंक सर्व कर सकती हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ आपके घर में आने वाले मेहमानों को फ्रश फील कराएगा साथ ही ठंडक भी पहुंचाएगा। गर्मी में लीची का सेवन शरीर को हाइड्रेट करता है। इसमें ऐसे कई गुण पाये जाते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं नारियल पानी तो गुणों की खान होता है।इन दोनो के कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं रिफ्रशिंग ड्रिंक बनाने का तरीका।

रिफ्रशिंग ड्रिंक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

20 लीची, 2 कोकोनट वॉटर, आधा कप सब्जा, बर्फ के कुछ टुकड़े

लीची और नारियल पानी से ड्रिंक बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले लीची को साफ़ पानी में धोएं। कॉटन के कपड़े से पोछकर फिर उसके छिलके उतार लें। अब लीची के बीज को निकाल कर फेंक दें।उसके बाद लीची के गूदे को मिक्सर जार में एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।पीसने की जगह आप लीची को कद्दूकस भी कर सकती हैं।

अब 2 गिलास लें।इन दोनों गिलास में बारीक किया हुआ लीची आधा-आधा डालें। उसके बाद दोनों गिलास में आधा आधा भिगोया हुआ सब्जा डालें। (सब्जा को आधे घंटे पहले भिगोकर रख दें)आखिरी स्टेप में आप दोनों गिलास में नारियल पानी डालें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। आपका लीची का ड्रिंक सर्व के लिए तैयार है।

Advertisement