1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Eid-ul-Fitr 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2024 : भारत समेत कई देशों में आज गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर को दिल्ली के जामा मस्जिद में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश वासियों की ईद की मुबारकबाद है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- प्लेन में पायलटों का झगड़ा और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर इजरायल को भेजने पड़े लड़ाकू विमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।’

पढ़ें :- दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी, हाइजैक होने की आशंका? मचा हड़कंप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...