1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इलेक्शन कमिशन आज महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीख का ऐलान; यूपी उपचुनाव पर भी होगी नजर

इलेक्शन कमिशन आज महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीख का ऐलान; यूपी उपचुनाव पर भी होगी नजर

Election Commission press conference: इलेक्शन कमिशन आज मंगलवार (15 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इस दौरान यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जानकारी के मुताबिक, इलेक्शन कमिशन (ECI) की प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। जिममें महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की कुल 81 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है। इसके अलावा, यूपी की 10 विधानसभा सीटों समेत 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित होंगी। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी एक ही चरण में मतदान कराया जा सकता है। जबकि झारखंड के पिछले दो विधानसभा चुनावों में पांच चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था।

पिछले विधानसभा चुनावों में किसको मिली थी कितनी सीटें

साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 और निर्दलीय को 13 व अन्य को 16 सीटें मिली थीं। पिछले चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था। दूसरी तरफ, इसी साल झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जेएमएम ने 30, भाजपा ने 25, कांग्रेस ने 16, जेवीएम ने 3, एजेएसयूपी ने 2 और निर्दलीय ने 2 व अन्य ने 3 सीटें जीती थीं।

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...