1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है…’ बिहार बंद के बीच तेजस्वी यादव ने EC पर साधा निशाना

‘चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है…’ बिहार बंद के बीच तेजस्वी यादव ने EC पर साधा निशाना

Bihar Bandh on 9th July: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी महागठबंधन ने आज (9 जुलाई) को 'बिहार बंद' का ऐलान किया है। बंद के समर्थन में राज्य के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Bandh on 9th July: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी महागठबंधन ने आज (9 जुलाई) को ‘बिहार बंद’ का ऐलान किया है। बंद के समर्थन में राज्य के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

‘बिहार बंद’ के बीच तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक समाचार एजेंसी से बातचीत में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है… क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं?” उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। मतदाता सूची से ग़रीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और राशन भी छीन लिया जाएगा।”

‘बिहार बंद’ पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “जब भी देश पर संकट आया है, राहुल गांधी सड़कों पर लड़े हैं। आज मतदान पर रोक लगने की कगार पर है, हम इसके लिए लड़ रहे हैं और राहुल गांधी इसके लिए यहाँ आ रहे हैं।” मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान पर उन्होंने कहा, “…दिल्ली में बैठकर फ़ैसला लेने और ज़मीन पर रहकर फ़ैसला लेने में फ़र्क़ होता है। अगर आपको ऐसा करना ही था, तो लोकसभा चुनाव से पहले कर लेना चाहिए था।”

बता दें कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटना स्थित चुनाव आयोग कार्यालय में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बाद में चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च का नेतृत्व कर सकते हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...