1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या-क्या बातें कहीं

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या-क्या बातें कहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक और सतर्कतापूर्वक किए गए काम की वजह से हमने कम पुनर्मतदान सुनिश्चित किए। हमने 2019 में 540 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे। इसमें भी 39 में से 25 पुनर्मतदान तो सिर्फ दो राज्यों में हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव सात चरणों में समाप्त हो गया है। चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रसे कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले मतदाताओं का चुनाव आयोग ने अभिनंदन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।

पढ़ें :- दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र : पिछले 8 वर्षों में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक और सतर्कतापूर्वक किए गए काम की वजह से हमने कम पुनर्मतदान सुनिश्चित किए। हमने 2019 में 540 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे। इसमें भी 39 में से 25 पुनर्मतदान तो सिर्फ दो राज्यों में हुए।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित करने के लिए अपनाई जाने वाली मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा, संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। यह घड़ी की सटीकता के समान काम करती है। साथ ही कहा, यह उन आम चुनावों में से एक है जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी।

 

 

पढ़ें :- ग्लोबल इकॉनमी में अनिश्चितता के बीच RBI का बड़ा फैसला, पॉलिसी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...