1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में बड़ा उल्टफेर, अब BJP को मिला बहुमत

Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में बड़ा उल्टफेर, अब BJP को मिला बहुमत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने पहले बढ़त बनाई लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ा उलट फेर हो गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने पहले बढ़त बनाई लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ा उलट फेर हो गया। इसमें अब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। वही कांग्रेस रुझानों में काफी पीछे हो गई है।

पढ़ें :- भारत के दुश्मन पर पाकिस्तान में हमला, लश्कर के 'मास्टरमाइंड' अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस समय भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे हैं। अगर यही रुझान परिणाम में बदलते हैं तो भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनायेगी। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगेगा। दरअसल, कांग्रेस के कई नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं कुछ देर पहले मीडिया के सामने आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहे हैं हालांकि यह दावे कितने सही होंगे यह तो अभी कुछ देर बाद ही साफ हो जाएगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...