1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Elections Result: पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, पर जीत का घटता अंतर बना चिंता का सबब

Elections Result: पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, पर जीत का घटता अंतर बना चिंता का सबब

कसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के परिणाम में एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है लेकिन भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती ​दिख रही है। दरअसल, कई सीटों पर हार—जीत का अंतर बेहद ही कम देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट थी, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Elections Result: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के परिणाम में एनडीए की सरकार बनते हुए दिख रही है लेकिन भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती ​दिख रही है। दरअसल, कई सीटों पर हार-जीत का अंतर बेहद ही कम देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट थी, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में थे।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत की हैट्रिक लगाई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया। इस बार उन्हें 612970 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457 मत प्राप्त हुए। इस तरह पीएम मोदी ने 152513 वोटों से जीत हासिल की है। कम अंतर से मिली जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती रख दी है।

लखनऊ सीट पर भी घटा जीत का अंतर
लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जीत हुई है लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया है। यहां पर राजनाथ सिंह एक लाख के कम वोटों से जीत हासिल किए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि, इस सीट पर हमेशा से भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करती थी लेकिन इस बाद इंडिया गठबंधन ने भाजपा के जीत के अंतर को काफी कम कर दिया, जो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।

अमेठी भी हारी
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट भी खूब चर्चाओं में रही। अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में थीं, जबकि कांग्रेस ने यहां से केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को बड़े अंतर से हराया है।

 

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...