1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Electoral Bonds: EC को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी SBI ने सौंपी, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया

Electoral Bonds: EC को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी SBI ने सौंपी, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। इसको लेकर एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया है। इसमें बताया गया कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ा ब्योरा निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। इसको लेकर एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया है। इसमें बताया गया कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ा ब्योरा निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है।

पढ़ें :- बुशरा बानो के ट्रांसफर पर अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल: UPSC अभ्यर्थियों से वीडियों में IPS ने ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ कहा था

एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट से कहा गया कि उन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन किया है। एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीद और बिक्री, इसके खरीदार के नाम समेत सभी संबंधित जानकारी को लेकर रिपोर्ट तैयार की है और इसे समय रहते आयोग को मुहैया करा दिया गया है। एसबीआई ने अपने हलफनामे में कहा है कि बैंक ने सीलबंद लिफाफे में एक पेनड्राइव और दो पीडीएफ फाइल के जरिए सामग्री सौंपी है, जो पासवर्ड से संरक्षित हैं।

इसके साथ ही हलफनामे में कहा गया है कि बैंक ने चुनाव आयोग को चुनावी बांड के नकदीकरण की तारीख, योगदान प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के नाम और उक्त बांड के मूल्य के बारे में विवरण भी प्रस्तुत किया है। एसबीआई का कहना है कि डेटा 12 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 के बीच खरीदे और भुनाए गए बांड के संबंध में प्रस्तुत किया गया है।

 

पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...