1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Elvish Yadav: एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

Elvish Yadav: एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि, एल्विश यादव की गिरफ्तारी सांपों के जहर से जुड़े मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद एल्विश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि, एल्विश यादव की गिरफ्तारी सांपों के जहर से जुड़े मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद एल्विश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि, बीते दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

दरअसल, एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस मामले में 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी। इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं, पुलिस ने मोके पर पकड़े गए सांपों के जहर को टेस्ट के लिए एफएसएल के लैब में भेज दिया था। इसके नतीजे सामने आए थे, जो एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...