1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Indian Squad Announced: इमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; तिलक वर्मा को सौंपी गयी कप्तानी

Indian Squad Announced: इमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; तिलक वर्मा को सौंपी गयी कप्तानी

India A for Emerging Asia Cup 2024: ओमान में 18 अक्टूबर 2024 शुरू हो रहे एसीसी मेंस टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गयी है, जबकि अभिषेक शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

India A for Emerging Asia Cup 2024: ओमान में 18 अक्टूबर 2024 शुरू हो रहे एसीसी मेंस टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गयी है, जबकि अभिषेक शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

ओमान में 18 से 27 अक्टूबर तक एसीसी मेंस टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 खेला जाएगा। जिसमें इंडिया ए को ग्रुप बी में ओमान, पाकिस्तान ए और यूएई के साथ रखा गया है जबकि अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हांगकांग और श्रीलंका ए को ग्रुप ए में रखा गया है। इंडिया ए 19 अक्टूबर, 2024 को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट में पाकिस्तान ए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, आयुष बडोनी, अनुज रावत (विकेटकीपर), साई किशोर, रितिक शौकीन, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अंशुल कम्बोज , आकिब खान, रसिक सलाम।

कब-कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया का मैच

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

शनिवार 19 अक्टूबर 24: इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए, ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

सोमवार 21 अक्टूबर 24: इंडिया ए बनाम यूएई, ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

बुधवार 23 अक्टूबर 24: ओमान बनाम इंडिया ए, ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

शुक्रवार 25 अक्टूबर 24: सेमीफाइनल 1 (ग्रुप ए प्रथम बनाम ग्रुप बी 2), ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

शुक्रवार 25 अक्टूबर 24: सेमीफाइनल 2 (ग्रुप बी प्रथम बनाम ग्रुप ए 2), ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

रविवार 27-अक्टूबर-24: फाइनल (सेमीफाइनल 1 विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 विजेता), ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, मस्कट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...