1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP News : शिवराज सिंह चौहान का भावुक बयान, बोले-राजतिलक होते-होते वनवास हो जाना…’

MP News : शिवराज सिंह चौहान का भावुक बयान, बोले-राजतिलक होते-होते वनवास हो जाना…’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former MP CM Shivraj Singh Chauhan) अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के शाहगंज क्षेत्र में पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत समारोह के दौरान शिवराज ने निराश मन से कहा कि मुख्यमंत्री के पद तो आ जा सकते है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

बुधनी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former MP CM Shivraj Singh Chauhan) अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के शाहगंज क्षेत्र में पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत समारोह के दौरान शिवराज ने निराश मन से कहा कि मुख्यमंत्री के पद तो आ जा सकते है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा कि राजतिलक होते होते वनवास हो जाना भी कोई बड़ा उद्देश्य होगा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बहनों की योजनाएं रहेंगी जारी

पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि मैं बहुत गंभीरता से कहा रहा हूं, तुम्हें छोड़कर कभी नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि क्या इतने छोटे बच्चे कभी सभा में आते हैं? ये अपने मामा के लिए आए हैं। बहनों की योजनाएं भी जारी रहेंगी और भांजे-भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं रहेंगी। चाहे गरीब हो किसान हो, हमने जो कहा है वो करेंगे।

नहीं होने दूंगा कोई तकलीफ

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने कहा कि चिंता मत करना, मेरी जिंदगी आपके लिए, जनता जनार्दन के लिए, मेरी बहनों के लिए हैं, मेरे बेटे-बेटियों के लिए है। इस धरती पर इसलिए आया हूं कि तुम्हारी जिंदगी में कोई तकलीफ नहीं रहने दूंगा। तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...