1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. EURO Cup 2024 Prize Money: विजेता स्पेन को मिली मनी प्राइज को जानकर उड़ जाएंगे होश, इसके सामने टी20 वर्ल्ड कप कुछ भी नहीं!

EURO Cup 2024 Prize Money: विजेता स्पेन को मिली मनी प्राइज को जानकर उड़ जाएंगे होश, इसके सामने टी20 वर्ल्ड कप कुछ भी नहीं!

EURO 2024 Prize Money: यूरो कप 2024 के फाइनल (Euro Cup 2024 Final) मैच में स्पेन (Spain) ने इंग्लैंड (England) को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। जबकि इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2020 में इंग्लैंड को अपनी मेजबानी में खेले गए यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, विजेता और उपविजेता टीम समेत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें मालामाल हुई हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

EURO 2024 Prize Money: यूरो कप 2024 के फाइनल (Euro Cup 2024 Final) मैच में स्पेन (Spain) ने इंग्लैंड (England) को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। जबकि इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2020 में इंग्लैंड को अपनी मेजबानी में खेले गए यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, विजेता और उपविजेता टीम समेत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें मालामाल हुई हैं।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

दरअसल, यूरो कप 2024 में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनको 4-4 के छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। यह टूर्नामेंट 14 जून से 14 जुलाई तक चला, जिसके फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड की टीम को 2-1 से मात दी है। हालांकि, UEFA ने 2 दिसंबर 2023 को बाक़ायदा प्रेस रिलीज़ जारी कर यूरो कप 2024 के मनी प्राइज का ऐलान कर दिया था। जिसमें टूर्नामेंट खेलने वाली टीमों, जीतने वाली टीमों और खिताब जीतने वाली टीम को दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दी थी।

यूरो कप 2024 में किसको मिला कितना पैसा?

यूरो कप 2024 की कुल प्राइज़ मनी: 331 मिलियन यूरो यानी 30,09,81,13,703 (तीस अरब से ज्यादा) रुपये

यूरो कप 2024 में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम: 9.25 मिलियन यूरो यानी 84,11,64,507 (चौरासी करोड़) से ज्यादा रुपये

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

हर एक मैच जीतने पर प्राइज मनी: 1 मिलियन यूरो यानी 9,09,26,263 (नौ करोड़) से ज्यादा रुपये

ड्रॉ एक मैच के लिए प्राइज मनी: 5 लाख यूरो, बोले तो 4,54,63,131 (साढ़े चार करोड़) से ज्यादा रुपये

राउंड ऑफ़ 16 में पहुंचने वाली टीमों के लिए प्राइज मनी: 1.5 मिलियन यूरो यानी 13,63,96,912 (साढ़े तेरह करोड़ से ज्यादा होती है) रुपये

क्वॉर्टर-फ़ाइनल में पहुंचने वाली टीमों के लिए प्राइज मनी: 2.5 मिलियन यूरो, यानी 22,73,28,186 (साढ़े बाइस करोड़) से ज्यादा रुपये

सेमी-फ़ाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के लिए प्राइज मनी: 4 मिलियन यूरो यानी 36,37,06,724 (छत्तीस करोड़) से ज्यादा रुपये

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

उपविजेता टीम की प्राइज मनी: पांच मिलियन यूरो यानी 45,46,33,405 (लगभग साढ़े पैंतालीस करोड़) रुपये

विजेता टीम की प्राइज मनी: आठ मिलियन यूरो यानी 72,73,46,633 (साढ़े बहत्तर करोड़) रुपये से ज्यादा

विजेता स्पेन को मिली कुल प्राइज मनी: 28.25 मिलियन यूरो यानी 2,56,84,42,800 (ढाई अरब से ज्यादा) रुपये

उपविजेता इंग्लैंड को मिली कुल प्राइज मनी: 24.25 मिलियन यूरो, बोले तो 2,20,47,59,356 (दो अरब बीस करोड़ से ज्यादा) रुपये

बता दें कि हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए T20 World Cup 2024 के लिए ICC ने कुल प्राइज़ पूल 93 करोड़ रुपये का रखी थी, जोकि यूरो कप 2024 में सिर्फ हिस्सा लेने के लिए सभी टीमों को मिलने वाली राशि से थोड़ी सी ज्यादा है।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...