लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) यूपी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) , पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ (Aradhana Mishra ‘Mona’) विधायक ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, वह बाबा साहब के संविधान से इस तरह नफरतग्रस्त है कि हर दिन उसे रौंदकर अपनी अराजक, अनैतिक और अप्रजातांत्रिक सोच का विधान लिख रही है।
पढ़ें :- अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस का पलटवार, 27 नवंबर की बैठक में होगा बड़ा फैसला
उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही उसने अपने कैबिनेट के फैसलों से उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकारें गिराईं, और मणिपुर व गोवा में बहुमत न होते हुए भी सरकारें बना लीं। फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें गिराईं, और महाराष्ट्र में पूरी की पूरी पार्टियां तोड़ लीं। विधायक चुराए, सांसद चुराए, वोट चुराए, और अब सदन में बहुमत खरीदने का घृणित खेल खेला जा रहा है। जिस राजनीतिक दल का कोई नाम तक नहीं जानता था, उसमें टीएमसी के 20 सांसद तोड़कर रातों-रात शामिल करा दिए गए। जब “400 पार” के नारे के बावजूद संविधान बदलने का बहुमत नहीं मिला, तो भाजपा अब दूसरे रास्तों से बाबा साहब के संविधान पर हमला कर रही है। बाबा साहब की जयंती से लेकर संविधान दिवस तक, यह सरकार भारत के संविधान की आत्मा को रौंद रही है।
14 अप्रैल 2026 (बाबा साहब की जयंती): संशोधन बिल सार्वजनिक किए गए।
16 अप्रैल 2026 कानून पास होने के करीब 31 महीने बाद उसकी अधिसूचना जारी हुई। उसी दिन 131वां संविधान संशोधन बिल पेश हुआ।
131वें संशोधन में परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर होना था और लोकसभा की अधिकतम सीमा 850 सीटें की जानी थी। इस तरह जातिगत जनगणना को किनारे कर ओबीसी महिलाओं के हक का रास्ता बंद किया गया।
पढ़ें :- दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी...सीट शेयरिंग पर बोले यूपी कांग्रेस प्रभारी तो इमरान मसूद ने सपा के घोषणापत्र पर उठाया सवाल
17 अप्रैल 2026 देश ने नकारा
352 वोट चाहिए थे, 298 मिले, यानी 54 कम। विरोध में 230 वोट पड़े। सरकार को परिसीमन बिल वापस लेना पड़ा।
चुनी हुई सरकारें गिराईं: अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड (2016) में सुप्रीम कोर्ट को सरकारें बहाल करनी पड़ीं।
बहुमत न होने पर भी सरकार बनाईः गोवा और मणिपुर (मार्च 2017) में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, फिर भी सरकार भाजपा ने बनाई।
विधायकों की खरीद-फरोख्तः कर्नाटक (जुलाई 2019), मध्य प्रदेश (मार्च 2020), और गोवा (2019 में कांग्रेस के 10 विधायक, 2022 में 8)।
पूरी पार्टियां तोड़ींः महाराष्ट्र में शिवसेना (जून 2022) और एनसीपी (जुलाई 2023)।
पढ़ें :- यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा
संसद पर तालाः मानसून सत्र खत्म होने के बाद 105 दिन तक सत्रावसान नहीं किया गया, और इस दौरान बहुमत जुटाने का खेल चलता रहा।
14 जून 2026ः टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों का त्रिपुरा की एक अनजान पार्टी एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी आफ इंडिया) में “विलय” कराया गया। जिस पार्टी का लोकसभा में एक भी चुना हुआ सांसद नहीं था, वह रातों-रात 20 सांसदों की पार्टी बनकर एनडीए में शामिल हो गई। इन सांसदों की अयोग्यता की याचिकाएं आज भी स्पीकर के पास लंबित हैं।
26 नवंबर 2026 जिस दिन भारत ने बाबा साहब का संविधान अंगीकार और आत्मार्पित किया था, उसी दिन 30 नवंबर (लोकसभा) और 2 दिसंबर (राज्यसभा) से विशेष सत्र की घोषणा की गई।
एनडीए के पास लगभग 319 सांसद हैं, जबकि संविधान संशोधन के लिए करीब 360 की ज़रूरत है। पहले बाबा साहब की जयंती, अब संविधान दिवस। हर हाल में भाजपा बाबा साहब के संविधान को रौंदकर भ्रष्टाचार, अनैतिकता और अराजकता से भरा अपना नया विधान लिखना चाहती है। उत्तर प्रदेश की जनता और यहां की नारी शक्ति भाजपा के इस संविधान-विरोधी षड्यंत्र का माकूल जवाब देगी।
कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ विधायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी शुरू से महिला आरक्षण के खिलाफ रही है।
मई 1989: राजीव गांधी पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला 64वां संविधान संशोधन बिल लाए। लोकसभा ने इसे पास किया।
पढ़ें :- राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए UP कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे को हटाया गया
अक्टूबर 1989 राज्यसभा में बिल 5 वोट से गिरा। भाजपा ने इसके विरोध में वोट दिया।
1992-93: नरसिम्हा राव जी ने 73वें और 74वें संशोधन से पंचायतों और नगर निकायों में महिला आरक्षण लागू कराया।
9 मार्च 2010: यूपीए सरकार ने महिला आरक्षण बिल (108वां संशोधन) राज्यसभा से 185-1 से पास कराया।
योगी आदित्यनाथ (तब गोरखपुर सांसद) उन्होंने बिल का खुला विरोध किया और पार्टी व्हिप मानने से इनकार किया। भाजपा के कई और सांसदों ने भी विरोध किया। उन्होंने कहा था कि यह बिल भारतीय राजनीतिक व्यवस्था को “डुबो देगा”। उनकी मांग थी कि पहले यह मूल्यांकन हो कि पंचायतों और स्थानीय निकायों में मिले आरक्षण से घर-परिवार पर, यानी महिलाओं की मां और पत्नी वाली भूमिका पर, कितना असर पड़ा।
2023: बिल लाए, पर 2034 तक के लिए टाल दिया।
19 सितंबर 2023: नए संसद भवन के पहले दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संशोधन बिल) पेश हुआ।
20-21 सितंबर 2023: लोकसभा में 454-2 और राज्यसभा में 214-0 से पास हुआ। कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया।
आरक्षण को नई जनगणना और उसके बाद परिसीमन की शर्त से बांध दिया गया, जिससे यह 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता।
कांग्रेस की मांग (20 सितंबर 2023, लोकसभा)
सोनिया गांधी कांग्रेस मांग करती है कि यह बिल तुरंत लागू हो, और साथ ही जातिगत जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था की जाए। राहुल गांधी ओबीसी आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। “परिसीमन या जनगणना की ज़रूरत नहीं, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण आज दीजिए। कांग्रेस ने कहा कि आरक्षण तुरंत दीजिए और जनगणना की शर्त मत जोड़िए। सरकार नहीं मानी। फिर भी कांग्रेस ने साथ दिया, इस भरोसे पर कि जनगणना होगी तो जातिगत जनगणना भी होगी और ओबीसी बहनों को भी उनका हक मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द पारित कराए।