1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए UP कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे को हटाया गया

राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए UP कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे को हटाया गया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडे को प्रभार से हटा दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडे को प्रभार से हटा दिया गया है। हाल में ही राजेंद्र पाल गौतम मायावती से बिना बुलाए मिलने घर जाने के मामले में चर्चा में आए थे। राजेंद्र गौतम दिल्ली में टीम केजरीवाल का हिस्सा थे। यूपी कांग्रेस में इस नियुक्ति से हलचल मची है।

पढ़ें :- नौतनवा:मोहर्रम जुलूस में बृजेश मणि त्रिपाठी ने जायरीनों की सेवा की

बता दें कि, यूपी चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई धार देने के लिए ये बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने अविनाश पांडे को हटाकर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और कद्दावर दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को कांग्रेस द्वारा यूपी में दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने पाले में करने की एक बेहद सोची-समझी मास्टरस्ट्रोक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

 

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...