1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मौसम की मार से सब बेहाल, मैदानी राज्यों में पारा 42 के पार

मौसम की मार से सब बेहाल, मैदानी राज्यों में पारा 42 के पार

मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। देश के कई हिस्से में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा काफी बढ़ा हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। देश के कई हिस्से में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा काफी बढ़ा हुआ है। यहाँ पर अभी से ही पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। पांच राज्यों में लू का कहर है, जबकि अन्य प्रदेश भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं।

पढ़ें :- Anti-Paper Leak Amendment Bill : आज मोदी सरकार लोकसभा में पेश करेगी 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल', जानें- नया कानून कितना अलग

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इनमें से कई राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 14 राज्यों के विभिन्न इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल के गंगा तटीय इलाके, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड में लू चल रही है। इनके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में कई जगह तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...