1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत में EVM एक “ब्लैक बॉक्स” हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं: राहुल गांधी

भारत में EVM एक “ब्लैक बॉक्स” हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं: राहुल गांधी

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सियासी रार छिड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, ये सवाल तब उठा जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने शनिवार को चौंकाने वाला दावा किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सियासी रार छिड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, ये सवाल तब उठा जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने शनिवार को चौंकाने वाला दावा किया। मस्क ने कहा कि, ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनावों से ईवीएम को हटाने की मांग की।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...