1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट, आपकी ज़रूरत की चीज़ों पर GST बढ़ाने जा रही सरकार : राहुल गांधी

पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट, आपकी ज़रूरत की चीज़ों पर GST बढ़ाने जा रही सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ़ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ़ है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राहुल गांधी ने कहा, पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए। एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है। सुनने में आ रहा है कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है-आपकी ज़रूरत की चीज़ों पर GST बढ़ाने की योजना है।

उन्होंने आगे कहा, ज़रा सोचिए-अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है।

यह घोर अन्याय है-अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है।हमारी लड़ाई इसी अन्याय के ख़िलाफ़ है। आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के ख़िलाफ़ हम मजबूती से आवाज़ उठाएंगे और इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

 

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...