लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो गया है। चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दे दिया है। हालांकि, चार जून के बाद स्थिति साफ होगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है।
Exit poll: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो गया है। चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दे दिया है। हालांकि, चार जून के बाद स्थिति साफ होगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है।
उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा। इससे पहले शनिवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटों पर जीत हालिस करेगा।
ये एग्जिट पोल नहीं है। ये 'मोदी-मीडिया' पोल है।
INDIA गठबंधन की 295 सीटें आ रही हैं।
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/alETKjG3SO
पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन
— Congress (@INCIndia) June 2, 2024
दरअसल, एग्जिट पोल आने के बाद रविवार को राहुल गांधी से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा, सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295, हम 295 सीट जीतेंगे। हालांकि, एग्जिट पोल ने एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।