1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय विधानसभा से असंबद्ध घोषित

सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय विधानसभा से असंबद्ध घोषित

समाजवादी पार्टी से निष्कासित ​किए गए ​तीनों विधायकों को असंबद्ध घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर एक आदेश जारी किया गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने बीते दिनों बागी विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निष्कासित ​किए गए ​तीनों विधायकों को असंबद्ध घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर एक आदेश जारी किया गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने बीते दिनों बागी विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ऐसे में अब इन तीनों विधायक सदन में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठ पायेंगे। इनके लिए अब अलग जगह निर्धारित की जाएगी।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

दरअसल, विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय और अभय सिंह ने बीते साल हुए राज्यसभा के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से बगावत कर दी थी। इस बगावत के बाद उन्हें बीते दिनों सपा ने पार्टी से निष्काासित कर दिया था।

इन दिनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अखिलेश यादव ने तंज भी कसा था। उन्होंने कहा कि, अब उन्हें मंत्री बनने में कोई दिक्कत नहीं है। जहां तक जानकारी है कि इन सभी विधायकों को मंत्री बनाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि निष्कासित विधायकों को मंत्री बनाए। हमने तकनीकी दिक्कत को दूर कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगली खेप में हम इसी तरह से कुछ और विधायक उन्हें मंत्री बनाने के लिए दे देंगे।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...