1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. केरल के मंदिर में थेय्यम परफॉर्मेंस के दौरान धमाका; 150 से ज्यादा घायल; आठ की हालत गंभीर

केरल के मंदिर में थेय्यम परफॉर्मेंस के दौरान धमाका; 150 से ज्यादा घायल; आठ की हालत गंभीर

Fireworks Accident in Kerala: केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर आतिशबाजी के लिए इकट्ठा करके रखे गए पटाखों में आग लग गयी। जिसके बाद आतिशबाजी की चपेट में आकर 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Kerala Fireworks Accident: केरल के कासरगोड़ के करीब स्थित नीलस्वरम स्थित वीरारकावु मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर आतिशबाजी के लिए इकट्ठा करके रखे गए पटाखों में आग लग गयी। जिसके बाद आतिशबाजी की चपेट में आकर 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

जानकारी के मुताबिक, वीरारकावु मंदिर के पास यह हादसा सोमवार देर रात हुआ। मंदिर के पास ही पटाखों का गोदाम था जिसमें आग लगने से ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब एक मिसफायर पटाखा, स्टोर किए गए पटाखों वाले गोदाम पर जा गिरा। जिसके बाद बाकी पटाखों में आग लग गयी और तेजी से धमाके होने लगे। इससे आसपास के लोग घायल हो गए, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बड़ी संख्या में लोग थेय्यम परफॉर्मेंस देखने के लिए जुटे थे। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर और पुलिस के मुख्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय समुदाय के लोगों ने घायलों और उनके परिवारों की मदद की। घायलों को कासरगोड़, कन्नूर और मेंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं, केरल पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर उत्सव के दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है। कासरगोड जिला कलेक्टर ने पुष्टि की है कि आतिशबाजी के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...