1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही…CM योगी ने साधा निशाना

कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही…CM योगी ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक 50 वर्ष पहले आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल को लेकर उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों से माफी मांगने की मांग उठाई। साथ ही कहा, 50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे।

पढ़ें :- Rahul Gandhi in Prayagraj: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में छात्रों को शाम छह बजे करेंगे संबोधित

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक 50 वर्ष पहले आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात के अंधेरे में भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की।

साथ ही कहा, उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी और सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने की कोशिश की। 50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे… कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश और देश की जनता कभी माफी नहीं करेगी। उन्हें आज के दिन माफी मांगनी चाहिए।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...