1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलवामा शहीद पंकज की छठीं पुण्यतिथि पर मेला कल

पुलवामा शहीद पंकज की छठीं पुण्यतिथि पर मेला कल

पुलवामा शहीद पंकज की छठीं पुण्यतिथि पर मेला कल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठवीं बरसी पर फरेंदा क्षेत्र के ग्राम हरपुर के बेलहिया टोला में शुक्रवार को शहीद जवान पंकज त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए मेला का आयोजन होगा। मेले में अफसर व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शहीद की स्मारक पर माल्यार्पण कर उनको नमन करेंगे।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें फरेन्दा तहसील के हरपुर ग्राम सभा के बेलहिया टोला के लाल पंकज त्रिपाठी शहीद हुए थे। उनका पार्थिक शरीर 16 फरवरी को गांव में आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने शहीद जवान के पैतृक गांव पहुंचे थे। परिजनों को ढांढस बंधाया था। उनकी याद में हर 14 फरवरी को शहीद पंकज त्रिपाठी स्मारक पार्क में मेला का आयोजन किया जाता है।

 

 

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...