1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फेमस एक्ट्रेस की छोटी बहन का हुआ निधन, 45 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फेमस एक्ट्रेस की छोटी बहन का हुआ निधन, 45 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फैमिली कॉमेडी ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘मिसेज रोशन सोढ़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) के फैंस के लिए दुखद समाचार है। जेनिफर (Jennifer Mistry) की छोटी बहन डिंपल (45) का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘मिसेज रोशन सोढ़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) के फैंस के लिए दुखद समाचार है। जेनिफर (Jennifer Mistry) की छोटी बहन डिंपल (45) का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थीं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

डिंपल दिव्यांग थीं और उन्होंने अपने गृहनगर जबलपुर (मध्य प्रदेश) में अंतिम सांस ली। डिंपल पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थीं। जेनिफर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए डिंपल के निधन की पुष्टि की।जेनिफर ने कहा कि इतने कम समय में इतनी मुश्किलें झेलना बहुत मुश्किल है।


मैं अब भी स्वीकार नहीं कर सकती कि वह नहीं रहीं। हर दिन डिंपल और मैं वीडियो कॉल पर बात करते थे। वह मुझसे बहुत जुड़ी हुई थीं। डिंपल मेरे सबसे करीब थी और पैसों की कमी के कारण हम लोग उन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं दे सके। मैं आत्मा की यात्रा में विश्वास करती हूं और शायद यह डिंपल के जाने का समय था। मेरी मां डिंपल के निधन से काफी प्रभावित हैं और हम लोग एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में जेनिफर ने अपने छोटे भाई को खो दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...