Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video Viral : एक्सईएन की अश्लील हरकतों तंग महिला कर्मचारी ने कार्यालय में ही थप्पड़ों की कर दी बारिश, शिकायत पर मामला दर्ज

Video Viral : एक्सईएन की अश्लील हरकतों तंग महिला कर्मचारी ने कार्यालय में ही थप्पड़ों की कर दी बारिश, शिकायत पर मामला दर्ज

By santosh singh 
Updated Date

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में बिजली विभाग (Electricity Department) के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। इससे नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा (XEN Manoj Vishwakarma) की जमकर थप्पड़ों से पिटाई कर दी। घटना के बाद बिजली विभाग (Electricity Department)  में हड़कंप मच गया। वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, महिला कर्मचारी अन्य साथियों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

पढ़ें :- Hamirpur Crime : हत्या के बाद महिला का सिर काटकर ले गए हत्यारे! दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मामला जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग (Electricity Department)  के मीटर डिपार्टमेंट का बताया जा रहा है। यहां कार्यरत विधवा महिला कर्मचारी पूजा शर्मा (Female employee Pooja Sharma) ने एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा (XEN Manoj Vishwakarma)  पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि एक्सईएन उन्हें जबरन अपने कार्यालय में बुलाते थे और घर आकर चाय पीने का दबाव बनाते थे। इसके अलावा बातचीत के दौरान गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करते थे।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी पोस्ट के आरोप में UP का युवक हिरासत में, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई जारी

महिला कर्मचारी के मुताबिक, लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एक्सईएन का विरोध किया। इसी दौरान मामला बढ़ गया और कार्यालय में ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने एक्सईएन की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद  महिला कर्मचारी अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और एक्सईएन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने आरोपी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें निलंबित किए जाने की मांग उठाई। वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी रामाकांत शुक्ला के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement