1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अंबाला में वैष्णो देवी जा रही मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर; सात की मौत…25 घायल

अंबाला में वैष्णो देवी जा रही मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर; सात की मौत…25 घायल

Ambala Road Accident: हरियाणा (Haryana) के अंबाला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर वैष्णो देवी जा रही एक मिनी बस की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Ambala Road Accident: हरियाणा (Haryana) के अंबाला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर वैष्णो देवी जा रही एक मिनी बस की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, हादसे के बाद वह सबसे पहले निकलकर भाग गया। बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे। इस भीषण हादसे के चलते मिनी बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए छावनी नागरिक अस्पताल व आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया।

हादसे में मरने वालों में सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52), यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज (42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल धीरज ने बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी राजिंद्र (50 ), कविता (37), वंश (15), सुमित (20), सोनीपत के जखोली निवासी सरोज (40), दिल्ली के मगुलपुरी निवासी नवीन (15), लालता प्रसाद (50), मुगलपुरी निवासी अनुराधा (42), बुलंदशहर के टकोर निवासी शिवानी (23), आदर्श (4), यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज के रूप में हुई।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...