Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 Final 2026 : स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा फाइनल, भारत में जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला?

FIFA World Cup 2026 Final 2026 : स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा फाइनल, भारत में जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (FIFA World Cup 2026 Final) की बिसात सजकर तैयार है। ये तय हो चुका है कि किन दो टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। बता दें कि पिछले महीने 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप  फाइनल (FIFA World Cup 2026 Final)  में स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?

स्पेन 10 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (FIFA World Cup 2026 Final)   खेलता दिखेगा, जबकि अर्जेंटीना के लिए ये लगातार दूसरा मौका होगा। अर्जेंटीना की टीम ने 2022 में हुए फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026)का फाइनल ना सिर्फ खेला था बल्कि उसे जीतकर चैंपियन भी बनी थी।

अब फाइनल के लिए स्पेन और अर्जेंटीना तैयार

स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के फाइनल का टिकट कटाया है। उसने आखिरी बार 2010 में फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup)  का फाइनल खेला था और उसे जीता भी था। अर्जेंटीना की टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। स्पेन के लिए लैमिन यमाल उसके सबसे स्टार खिलाड़ी हैं। वहीं अर्जेंटीना के लिए मेसी उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल से पहले ये जानना जरूरी

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का 100 फीसदी जीत का है रिकॉर्ड, 60 साल से फाइनल में नहीं पहुंचा इंग्लैंड, जानिए अहम अपडेट्स

आइए एक नजर डालते हैं स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के फाइनल से जुड़े कुछ जरूरी सवालों पर, जिसके जवाब आपके लिए जानना जरूरी है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (FIFA World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला भारतीय समय से 20 जुलाई को देर रात साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

फाइनल का प्रसारण और LIVE Streaming कहां देख सकते हैं?

भारत में FIFA World Cup 2026 के फाइनल का प्रसारण टीवी और डिजिटल, दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जो कि भारत में FIFA World Cup 2026 का आधिकारिक डिजीटल ब्रॉडकास्टर है। ZEE5 पर मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन पैक लेना जरूरी है। Jio यूजर DD स्पोर्ट्स की फीड को Jio TV App पर देख सकती है। टीवी के दर्शक DD स्पोर्ट्स पर जाकर फाइनल देख सकते हैं। इसके अलावा उसका प्रसारण Unite8 Sports और Unite8 Sports HD पर भी होगा।

स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल में दांव पर क्या लगा है?

अर्जेंटीना के लिए ये खिताब डिफेंड कर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है। अगर वो ऐसा करती है तो ब्राजील के बाद दूसरी टीम बन जाएगी। ब्राजील ने 1958 में जीतने के बाद 1962 में खिताब डिफेंड किया था। स्पेन के लिए ये चैंपियन बनने का दूसरा मौका है।

पढ़ें :- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना रह गया अधूरा, बोले-अभी संन्यास लेने का कोई जल्दबाजी वाला फैसला नहीं करेंगे
Advertisement